Jharkhand News

धनबाद में बस सफर होगा महंगा, किराए में 20% बढ़ोतरी की तैयारी

धनबाद में बस यात्रियों को जल्द महंगा सफर करना पड़ सकता है। धनबाद बस एसोसिएशन ने बढ़ती डीजल कीमतों और परिचालन खर्चों का हवाला देते हुए बस किराए में 20% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। मंजूरी मिलने पर रांची, पटना, देवघर, बोकारो, भागलपुर समेत कई रूटों पर किराया बढ़ जाएगा। जानें पूरी खबर।