Jharkhand News Latest News

झारखंड बंद का व्यापक असर: सोमा मुंडा हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे आदिवासी संगठन

रांची। आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही खूंटी, रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।