खूंटी बंद का व्यापक असर, जनजीवन ठप
खूंटी जिले में पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में आहूत बंद का गुरुवार को व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण और बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए तथा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों को जाम कर दिया। बंद के कारण बाजार, दुकानें और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहे, जिससे आम जनजीवन और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
